गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
कर्णप्रयाग महाविद्यालय के डाॅ . रमेश भट्ट व डॉ. हरीश बहुगुणा को मिला साई सृजन पटल का लेखक श्री सम्मान
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में बुधवार को आयोजित हुऐ समारोह में डॉ रमेश चंद्र भट्ट तथा डॉ डॉ हरीश बहुगुणा को प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने साई सृजन पटल की ओर से लेखक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने दोनों प्रध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि अध्ययन, अध्यापन और लेखन जैसे कार्य अध्यापक के व्यक्तित्व को निखारते हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ डॉ कीर्तिराम डंगवाल ने ने बताया कि विभागाध्यक्ष भूगोल डॉ रमेश चंद्र भट्ट अब तक साई सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों के लिये 17 लेख लिख चुके हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था उनके लेखन के केंद्र बिन्दु रहे हैं। फ्योंली, फूलदेई, मांगल गीत, संस्कृत गांव, इगास बग्वाल, चौसिंगा खाडू, ओंकारेश्वर, टिम्मरसैंण महादेव, त्रियुगीनारायण, मां मठियाणा देवी, उमा नारायण मंदिर, जाख देवता, जनजातीय आभूषण, व वस्त्र के अलावा कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, कमेड़ा भू-स्खलन क्षेत्र और प्राकृतिक आपदाओं पर उन्होंने अत्यंत सारगर्भित व मौलिक लेखन किया है। इन विषयों में उनके लेख साई सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों में अब तक प्रकाशित हो चुके हैं।
वहीं संस्कृत विभाग के डॉ. हरीश बहुगुणा के पर्यावरण संरक्षण और चित्रकला से संवंधित लेख प्रकाशित हुऐ हैं। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त और साई सृजन पटल के मुख्य संपादक प्रो. के. एल. तलवाड़ ने अपने संदेश में कहा कि इस पत्रिका को स्थापित करने में कर्णप्रयाग महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्राध्यापक देहरादून में पटल के कार्यालय में लेखक श्री सम्मान से सम्मानित किये जा चुके हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।

