गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
*ग्राम पंचायत बमोथ में संगीता देवी हुई उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित*
विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में सम्पन्न हुई उप प्रधान चुनाव में संगीता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
बुधवार को शासन द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन अधिकारी जूनियर हाईस्कूल रानो के प्रधानाध्यापक मानवेन्द्र नेगी की देखरेख में संपन्न हुऐ उप प्रधान चुनाव में ग्राम पंचायत बमोथ से राजकुमार की पत्नी श्रीमती संगीता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई है। ग्राम प्रधान रुचि ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर ने और पूर्व प्रधान प्रकाश रावत सहित कई लोगों ने उप प्रधान पद पर निर्वाचित है संगीता देवी को बधाई दी गई है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रुचि ठाकुर, प्रधान के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर, वार्ड सदस्य ऊषा देवी, रबीना देवी, गुड्डी देवी, रीना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार आदि मौजूद थे।

