विभागीय पदोन्नति तथा अस्थाई कर्मचारियो के नियमितीकरण की मांगों को लेकर 16 से एक दिवसीय हड़ताल पर

Spread the love

विभागीय पदोन्नति तथा अस्थाई कर्मचारियो के नियमितीकरण की मांगों को लेकर 16 से एक दिवसीय हड़ताल पर

जोशीमठ/ चमोली

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड/बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी विगत चार वर्षों से विभागीय पदोन्नति एवं वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।

शासन स्तर से मुख्य सचिव द्वारा समय समय पर विभागों को पदोन्नति से संबंधित पत्र भेजने के बाद जहां राज्य के अन्य विभाग अपने कार्मिकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं वहीं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड-बदरी-केदार मंदिर समिति ने अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं की है,जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/कमिश्नर गढ़वाल को ज्ञापन भेजकर वर्षो से लटकी पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करने तथा स्थाईकरण की कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

 

भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी आगामी16 दिसम्बर को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगें, इसके बाद भी यदि सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो दीर्घकालीन आन्दोलतमक रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होंगे।


Spread the love
error: Content is protected !!